जमुई(मो० अंजुम आलम): जमुई- झाझा मुख्य मार्ग पर गिद्धौर पेट्रोलपंप के समीप रविवार की रात 11 बजे अज्ञात स्कार्पियो वाहन द्वारा चकमा देने के बाद एक बुल्लेट बाइक बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गया। घायल युवक पर झाझा की ओर से आ रही एम्बुलेंस चालक की नजर पड़ी तो तीनो को उठाकर घायल अवस्था में देर रात 12 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टर अरविंद कुमार द्वारा तीनो युवक का इलाज किया जा रहा है। घायल युवकों की पहचान सोनो थाना क्षेत्र के बल्थर गांव निवासी अंशु सिंह, राजीव सिंह और रिशु कुमार सिंह के रूप में हुई है। तीनो घायल चचेरे भाई हैं। घायल रिशु कुमार सिंह ने बताया कि वे लोग एक रिश्तेदार के दशकर्म में शामिल होने बरहट आये थे।जहां से बुल्लेट बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे।बाइक जैसे ही गिद्धौर पेट्रोलपंप के समीप पहुंची थी कि अचानक एक स्कार्पियो वाहन द्वारा चकमा दिया गया जिससे बाइक सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में तीनों युवक घायल हो गए। घटना के बाद अज्ञात स्कार्पियो वाहन मौके से फरार हो गई।
