क्राइमबिहार

एसएसबी जवानों ने एक बाइक दो युवक को शराब के साथ लिया हिरासत में!

अररिया(रंजीत ठाकुर): एसएसबी 56वीं वाहिनी बीओपी फुलकाहा के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को सीमा पिलर संख्या 188/02 मानिकपुर के समीप एक बाइक दो युवक को नेपाल निर्मित दिलवाले नामक 120 बोतल शराब के साथ लिया हिरासत में।

इस बाबत एसआई दुर्गेश पांडे ने बताया कि सूचना मिली की नेपाल से एक ग्लैमर बाइक से दो व्यक्ति शराब लेकर मानिकपुर के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है सूचना मिलते ही जवानों के साथ मानिकपुर के सीमा पिलर संख्या-188/02 के समीप नाका लगा दिया। कुछ ही देर बाद दोनों युवक बाइक लेकर पहुंच गए। जैसे ही युवक ने जवानों को देखा की भागने का प्रयास करने लगा। जवानों ने दोनों युवक को बाइक सहित मौके पर ही हिरासत में ले लिया।

Advertisements
Ad 1

हिरासत में लिए गए दोनों युवकों से पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम पवन कुमार यादव ग्राम अमरोरी थाना फुलकाहा तथा मुकेश कुमार यादव ग्राम कटारा का रहने वाला बताया है।जवानों ने शराब व बाइक सहित दोनों युवक का कागजी खानापूर्ति के बाद फुलकाहा थाना पुलिस को सुपुर्द किया। एसएसबी के इस अभियान में एसआई दुर्गेश पांडे, जवान राहुल कुमार, आशीष कुमार एवं संजीत झा आदि शामिल थे।

Related posts

कारगिल चौक पोस्ट का औचक निरीक्षण, यातायात व्यवस्था का लिया गया जायजा

पटना सिटी में 5 मई को होगा अनोखा विवाह : 9 दिव्यांग जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

रिश्तों के टूटन पर करारा प्रहार, “रिश्ते हैं अनमोल” की मार्मिक प्रस्तुति

error: