क्राइमताजा खबरेंबिहार

दानापुर के सुल्तानपुर एक घर में बम विस्फोट दो लोग बुरी तरह जख्मी, एक पीएमसीएच रेफर!

दानापुर(अजीत यादव, आनंद मोहन): राजधानी पटना के दानापुर इलाके में रविवार की दोपहर अचानक एक घर में भीषण बम विस्फोट से इलाके में हड़कम्प मच गया । अचानक हुए इस बम विस्फोट से किचन में खाना बना रही एक महिला सहित दो लोग बुरी तरह घायल हो गए । बम विस्फोट की सूचना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया । जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे । विस्फोट इतना बड़ा था कि आसपास के कई घरों के खिड़की के शीशे टूट गए । घटना की सूचना मिलते ही दानापुर एएसपी सैयद इमरान मसूद थाना प्रभारी अजीत कुमार साह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी । पुलिस ने विस्फोट वाले जगह को पूरी तरह सील कर दिया है । पुलिस ने विस्फोट हुए कुछ अंश को सुरक्षित घेराबंदी कर एस एफ एल टीम की जांच के लिए सूचना दिया है । एसएसपी उपेंद्र शर्मा भी दल बल के साथ दानापुर पहुंचे और छानबीन में जुट गए।विस्फोट की घटना के बाद पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया है और उससे मामले की पूरी छानबीन और पूछताछ की जा रही है.

बताया जाता है कि रविवार की दोपहर दानापुर के सुल्तानगंज लाल कोठी के नजदीक जनकधारी स्कूल के पीछे अचानक एक घर में भीषण बम विस्फोट हुआ । बम विस्फोट होते हैं पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया । बम विस्फोट में मोहल्ले के रफीक के घर उसकी की पत्नी आयशा खातून सहित बेटा अब्दुल्ला 3 वर्ष, शाहिद 9 वर्ष के साथ मोहम्मद रफीक की मां जाहिदा खातून मौजूद थे । बम विष्फोट में रफीक की मां जाहिदा खातून और तीन साल का बच्चा अब्दुल्ला तरह घायल हो गए । आसपास के लोगों ने बताया कि विस्फोट मोहम्मद रफी के घर से हुई या फिर पड़ोसी के मोहम्मद ओन मिया के घर से हुई यह स्पष्ट नहीं हो पाया है । मोहम्मद रफीक और मोहम्मद ओन मियां एक दूसरे पर बम रखने का आरोप लगा रहे हैं । आसपास के लोगों ने बताया कि विस्फोट इतना बड़ा था कि आसपास के कई घरों के खिड़कियों के शीशे टूट गए । विस्फोट के धमाके की आवाज से आसपास मोहल्ले में भगदड़ मच गया । लोग अपनी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे । मोहल्ले के कुछ लोगों ने बताया कि रफीक की पत्नी आयशा खाना बना रही थी जबकि जायदा कपड़े धो रहे थी । आसपास के लोगों ने बम विस्फोट की सूचना स्थानीय थाना को दी । सूचना मिलते ही दानापुर एएसपी सैयद इमरान मसूद और थाना प्रभारी अजीत कुमार शाह पूरे दलबल के साथ मौका पर पहुंचे. मामले की पुष्टि करते हुए दानापुर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि मोहम्मद रफीक के घर में विस्फोट की सूचना मिली है । उन्होंने बताया कि बम विस्फोट की घटना से 2 लोग घायल हुए हैं , जिन्हें इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच भेजा गया है । एएसपी ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है । इसके लिए पटना से एफ़एसएल की टीम को बुलाया गया है।

Related posts

1930 हेल्पलाइन के व्यापक प्रचार से लेकर ‘साइबर मंगलवार’ तक चलेगा सघन जागरूकता अभियान

जहानाबाद में पुलिस अधीक्षक ने किया लोक संवाद, आम लोगों की समस्याएं सुनीं

लंबित कांडों के बेहतर निष्पादन पर पुलिस पदाधिकारी सम्मानित, नगर पुलिस अधीक्षक ने दिया प्रशस्ति-पत्र

error: