बिहार

पटना एम्स में कोरोना से 81 वर्षीय बुजुर्ग की मौत!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): कोरोना महामारी को अभी हल्के में नहीं ले और सामाजिक दूरी के साथ ही मास्क लगाना व सैनिटाइजेशन करना जारी रखें । कोरोना का खतरा एक बार फिर बढ़ने लगा है। पटना एम्स में शनिवार को एक बुजुर्ग की कोरोना महामारी संक्रमण से इलाज के दौरान मौत हो गई। ईसके अलावा एक 24 साल की युवती ने कोरोना को हरा दिया जिसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया । पटना एम्स नोडल कोरोना ऑफिसर डॉक्टर संजीव कुमार ने बताया कि एम्स में भर्ती 81 साल के पटना निवासी पी के शर्मा की मौत हो गई जबकि भोजपुर की रहने वाली 24 सांल को वंदना कुमारी को डिस्चार्ज किया गया है जिसने कोरोना से लड़कर जीत ली। वही एम्स में 48 सांल की एक महिला मीरा कुमारी का इलाज कोरोना वार्ड में चल रहा है, जो पूर्वी चंपारण की रहने वाली हैं। उन्होंने अपील की है कि सभी लोग कोरोना गाईड लाईन का पालन करें।

Advertisements
Ad 1

Related posts

कटिहार जिला के कोढा में हुई सड़क दुर्घटना के लिए प्रदेश अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी के नेतृत्व में राजद की नौ सदस्यीय जांच समिति 16 अप्रैल को घटनास्थल पर जाएगी : एजाज अहमद

अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर पटना सिविल कोर्ट में परिचर्चा, प्रतिमा स्थापना का प्रस्ताव

तरबूज पर उकेरी गई अमर सुरों की विरासत : सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने दी अनोखी श्रद्धांजलि

error: