बिहार

उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ महापर्व सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने की सुख समृद्धि की कामना

पटना(अजित यादव): फुलवारी शरीफ और संपतचक प्रखंड के विभिन्न इलाकों में लोक आस्था का महापर्व छठ उदयगामी और अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य देने के साथ ही संपन्न हो गया. अर्ध्य देने श्रद्धालुओं का सैलाब नदी, तालाबों, सरोवरों, नहरों पर बने घाटों पर उमड़ पड़ा । लोगों ने घर की छतों और आवासीय प्रांगण में बनाए गए कृत्रिम तालाब में भी अर्ध्य देकर सुख समृद्धि की कामना की। इससे पहले बुधवार शाम हजारों की संख्या में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य देने सैलाब उमड़ पड़ा.

Advertisements
Ad 1

फूलवारी शरीफ सम्पत चक बैरिया गौरीचक बेलदारी चक, फूलवारी प्रखंड शिव मंदिर तालाब बहादुरपुर घाट करौड़ी चक गणेश सिंह का तालाब गोनपुरा शिव मंदिर तालाब पुनपुन नदी घाट सकरैचा धराए चक , अनीसाबाद मानिकचंद तालाब ,जगदेव पथ फुलवारी रोड बीएमपी तालाब खगौल लख सोन नहर घाट , सिपारा ,बेउर, परसा बाजार इतवारपुर कुरथौल , जानीपुर, राजघाट नवादा पुनपुन नदी घाट ,गौरीचक पुनपुन नदी घाट,संपतचक भोगीपुर राम कृष्णा नगर रॉकी मुखिया का तालाब जगनपुरा ब्रह्मपुर तालाब समेत आसपास के तमाम शहरी व ग्रामीण इलाकों में श्रद्धालुओं ने बुधवार की शाम अस्ताचलगामी एवम गुरुवार सुबह उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार व समाज की खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना की।इतना ही नही अनेक जगहों पर लोगों ने अपने अपने घरों की छतों पर कृत्रिम तालाब बना कर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। प्रखंड शिव मंदिर तालाब फुलवारी शरीफ के पास नगर परिषद फुलवारी की तरफ से व्रतियों के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। वहीं करोड़ी चक गणेश सिंह का निजी तालाब पर गणेश सिंह के परिवार की तरफ से और व्रतीयों के लिए हर तरह की सुविधाओं को उपलब्ध कराया गया है।

Related posts

शाह फरीद रईस के एसडीएम बनने पर देवेंद्र प्रसाद ने दी बधाई

बीपीएससी में सफल दो युवाओं का संपतचक नगर परिषद में सम्मान

24 घंटे के भीतर दो युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी

error: