अररिया(रंजीत ठाकुर): चार दिनों तक चलने वाला छठ महापर्व की शुरुआत कल सोमवार को नहाय-खाए के साथ हो चुकी है।लोग छठ पूजा की तैयारियों में जुट गए हैं।इसे लेकर अररिया जिले सहित नरपतगंज प्रखंड के सभी बाजारों में लोगों खासकर महिलाओं की भारी भीड़ देखी जा रही है।लोग सूप,डाला , ईख , केले, फल-फूल आदि खरीदते देखे जा रहे हैं।वहीं इन सामग्रियों की कीमत भी सातवें आसमान पर है, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है. वहीं दूसरी तरफ लोग छठ घाटों की साफ सफाई में भी जुटे हैं।नदियों, तालाबों एवं नहर के किनारे घाट बनाने का काम चल रहा है।जहां नजदीक में नदी,नहर या तालाब उपलब्ध नहीं है,तो ऐसे में लोग घरों के पास ही गड्ढा खोदकर ही घाट बना रहे है.
नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा बाजार के लोगों ने भी पिछले वर्ष की तरह ही सार्वजनिक रूप से छठ पूजा करने का मन बनाया है।सार्वजनिक रूप से स्थानीय कुनकुन देवी प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में गड्ढा खोदकर छठ घाट बनाने की तैयारी जोरों पर है. आज दूसरे दिन खरना है, जिसके बाद से वर्तियाँ निराहार रहकर डूबते एवं उगते सूरज को अर्ध्य देंगी।
