बिहार

नई दिशा परिवार द्वारा 51 महिलाओं का सामूहिक छठ व्रत में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): सामाजिक सांस्कृतिक संस्था “नई दिशा परिवार” के तत्वावधान में बेलवरगंज पटना सिटी स्थित गिरिराज उत्सव पैलेस में लोक महापर्व छठ पूजन के दूसरे दिन 51 महिलाओं का सामूहिक छठ पर्व में आज खरना के दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पटना साहिब लोकसभा के सांसद श्री रविशंकर प्रसाद दूरदर्शन केंद्र हिसार (हरियाणा) के केंद्र निदेशक राजकुमार नाहर सहित अनेक गणमान्य लोगों ने व्रत धारी महिलाओं के आशीष एवं प्रसाद ग्रहण किये.

इस वर्ष सामूहिक छठ पर्व में राजकोट (गुजरात), बोकारो (झारखंड), पूर्णिया, राजगीर, सीतामढ़ी, गया, औरंगाबाद आदि शहरों की 51 महिलाएं यहां सामूहिक छठ व्रत कर रही हैं। इस अवसर पर समाजसेवी राजेश बल्लभ (मुन्ना यादव), समाजसेवी राम जी योगेश, अंजू सिंह, कमलनयन श्रीवास्तव, राजेश राज, गौरव कुमार, निता सिन्हा, मनोज गुप्ता, अनामिका श्रीवास्तव, आशीष रंजन सिन्हा, राजकुमार सिंह, निशा राज, रितुराज, उज्जवल राज, उजाला राज, अभिषेक कुमार, कौशल कुमार, अतीश कुमार, शिबु कुमार आदि व्रत धारियों की सेवा में तल्लीन रहे।

Related posts

छठ महापर्व और मातृशक्ति पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा नेत्रियों ने कोतवाली थाने में दी शिकायत, FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पटना द्वारा संविधान दिवस का आयोजन किया गया

उपमुख्यमंत्री-सह-प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न