बिहार

कंकड़बाग में ईसाई परिवार की सुशीला सिंह पिछले 5 वर्षों से कर रही हैं छठ पूजा

फूलवारीशरीफ(अजित यादव): सूर्य उपासना का एवं लोक आस्था का महापर्व छठी मैया की महिमा में पिछले 5 वर्षों से लीन होकर छठ पूजा कर रही है एक कईसाई परिवार से आने वाली महिला सुशीला सिंह । सुशीला सिंह प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की ज्वाइंट सेक्रेटरी भी है और विल्यम्स इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्य भी । एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद ने बताया कि वह एक ईसाई महिला होकर पिछले 5 वर्षों से बड़े ही श्रद्धा के साथ छठ पूजा करती आ रही हैं । उनका कहना है कि उनकी शादी एक हिंदू राजपूत परिवार में हुई है और अपने परिवार की परम्परा को आगे बढ़ाते हुए छठी माई की भक्ति में लगी है। हर साल बड़े ही श्रद्धा के साथ छठ पूजा करती आ रही हैं और छठ माइया की कृपा से उनके जीवन में चारों तरफ़ ख़ुशहाली है।सुशीला सिंह समाजिक समरसता को भी बढ़ावा दे रही हैं । छठ पूजा के अनुष्ठान में परिवार के सभी सदस्यों का पूरा स्नेह और सहयोग भी मिलता है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

ITI और स्वास्थ्य केंद्र अब बाबा महतो साहब के नाम पर, CM सम्राट चौधरी ने किया मेले का शुभारंभ

धनरूआ प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार यादव के पार्थिव शरीर पर राजद नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा के असामयिक निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम सहित वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक

error: