फूलवारीशरीफ(अजीत यादव): पटना के बेउर जेल में इन दिनों छठ पूजा के बज रहे गीतों से जेल के अंदर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है । बेउर जेल के अंदर इस वर्ष भी महिला पुरुष कैदी छठ पूजा करने जा रहे हैं । इसके लिए जेल के अंदर महिला बंदियों के लिए अलग से तालाब का निर्माण कराया जा रहा है । जेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष जेल के अंदर 14 महिला और 9 पुरुष सूर्य को अर्ध देंगे । जेल के अंदर आयोजित होने वाले पूजा की इस आयोजन को लेकर जेल के अंदर का माहौल पूरी तरह बदला बदला नजर आ रहा है । छठ पूजा को लेकर जहां एक तरफ महिलाओं के लिए अलग घाट का निर्माण कराया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ पुरुषों के लिए बनाए गए घाट की साफ-सफाई भी जोरों पर है. जेल सुपरिटेंडेंट ई जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष जेल के अंदर सजायाफ्ता आतंकवादियों को ध्यान में रखते हुए महिला और पुरुष छठ करने वाले व्रतियों के लिए अलग-अलग घाटों का निर्माण कराया जा रहा है । उन्होंने बताया कि छठ करने वाले महिला और पुरुषों के लिए जेल की तरफ से ही पूजा सामग्रियों के साथ-साथ कपड़ा और सभी सामानों की व्यवस्था की जा रही है । कारा अधीक्षक ने बताया कि वर्ष 1994 से ही बेउर जेल के अंदर महिला और पुरुष एक ही तालाब में सामूहिक रूप से छठ पूजा करते आ रहे हैं लेकिन इस वर्ष महिला और पुरुष दोनों के लिए अलग-अलग घाटों का निर्माण कराया जा रहा है । इसे लेकर जेल के अंदर कैदियों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है । तालाब के चारों तरफ रोशनी की व्यवस्था की गई है । छठ पूजा करने वालों में अंजली देवी सुलेखा देवी ममता देवी पंचाल देवी सिंपी कुमारी आशा देवी सीमा देवी सुखिया बिंद राधा देवी गीता देवी इंदु गुप्ता ज्योति देवी पिंकी देवी पिंकी देवी शीला देवी सुनीता देवी एवम पुरुषों में विमल साह पांचु राय सुकेश कुमार राय गिरिश शंकर बिंद राजकुमार राय संजय राय अखिलेश शाह मुसाफिर यादव शैलेंद्र भारती शामिल हैं।
