बिहार

पांच घाट खतरनाक घोषित : जिलाधिकारी

मनेर(आनंद मोहन): शुक्रवार को पटना जिलाधिकारी डॉ ० चंद्रशेखर सिंह ने महापर्व छठ पूजा को लेकर मनेर प्रंखड के विभिन्न गंगा घाटों का निरीक्षण किये। जिसमें से हल्दी छपरा घाट और नारियल घाट को सबसे खतरनाक बताया है। उन्होंने बताया है कि बहुत सारे घाट ऐसे हैं जहां पर भरपूर सुविधा और मरम्मत , पैचिंग करने की जरूरत है। जिसके लिए हम और विभागों से बात कर रहे हैं। जल संसाधन विभाग के द्वारा घाटों को चिन्हित किया जाएगा। वर्तमान में पटना के पांच घाट काफी खतरनाक है।

Advertisements
Ad 1

जिसको लाल कपड़े से प्रतिबंधित किया जायेगा। घाटों का निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह ने कहा कि छठ घाटों का जल्द से जल्द तैयारी करें एवं छठ व्रतियों को कोई भी परेशानी ना हो वही निरीक्षण क्रम में स्थानीय पदाधिकारी को गंदगी देखें कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि अगर ऐसी हालत रही तो आप पर कार्रवाई भी की जा सकती है। घाटों पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के टीम भी तैनात रहेगी। साथ ही उन्होंने लोगों से आगाह किया है कि अफवाह पर ध्यान ना दें एवं कोविड 19 सरकार का गाइड लाइन का आदेश का पालन करते हुए छठ महापर्व शांति पूर्वक पूजा करें एवं घाटों पर कोरोना का टीका भी ले। निरीक्षण क्रम में पटना जिला के तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

एसएसबी बथनाहा में योगा अभ्यास, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू

भ्रांतियों को दरकिनार कर किशोरियों को लगवाएं ग्राडासील वैक्सीन : जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी

एमबीबीएस छात्रों के लिए बेसिक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

error: