बिहार

पटना के इन छात्रों ने स्लम के बच्चों के साथ मनाई दीपावली, कहा- खुशियां बांटने में है असली मजा

पटना(न्यूज़ क्राइम24): हिंदुओं के एक और त्योहार दीपावली का आगाज हो चुका है। इस मौके पर देश भर के लोग उत्साहित हैं। वहीं बिहार की राजधानी पटना के कुछ छात्र-छात्राओं ने अपने-पराए का फर्क मिटाते हुए स्लम के बच्चों के साथ दीपावली मनाई। दरअसल, कुछ छात्र-छात्राओं के एक समूह ने पटना के कंकड़बाग स्थित झुग्गी-झोपड़ी के बच्चों के बीच दीया, मिठाई आदि का वितरण किया। इस मौके पर प्रिया रंजन, अंकित कुमार, राजीव रंजन, प्रियांका रंजन, विशाल आदि मौजूद थे। इन्होंने बच्चों के साथ रंगोली बनाई और खुशियां बांटी। इन युवाओं की यह पहल स्वागत योग्य है.

Advertisements
Ad 1

मौके पर मौजूद प्रिया और उनके दोस्तों ने कहा, ” हमने स्लम के बच्चों के साथ शांतिपूर्ण रूप से दीपावली मनाई। जरूरी नहीं कि खुशियां बड़ी-बड़ी चीजों में ही ढूंढी जाए, छोटी छोटी खुशियों को बांट कर ही जीने में असली मजा है। इसलिए हमने अपनी खुशियां इन बच्चों के साथ बांटी।” प्रिया ने कहा कि बच्चों के चेहरों पर खुशी देखकर ऐसा लगा मानो हमने सफल रूप से दीपावली मनाई। आखिरकार, यह सभी पर्व हमें आपस में भाईचारा रखने का संदेश देता है।

Related posts

एम्स पटना में “न्यूरोवैस्कुलर अपडेट पटना 2026” का आयोजन, स्ट्रोक और ब्रेन हैमरेज के उन्नत इलाज पर राष्ट्रीय मंथन

बिहार में गन्ना यंत्रीकरण एवं कस्टम हायरिंग सेंटर के सुदृढ़ क्रियान्वयन हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित

बेली रोड पर मेट्रो निर्माण स्थल का निरीक्षण, ट्रैफिक व्यवस्था सुधार के निर्देश

error: