बिहार

उपचुनाव में दोनों सीटों पर जदयू विजय

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): बिहार विधानसभा उपचुनाव के लिए हुए दो सीटों पर मतदान के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. दोनों ही सीटों पर जदयू ने कब्जा जमाया है. कुशेश्वर स्थान सीट पर जीत के बाद तारापुर सीट पर भी जदयू प्रत्याशी ने अपने जीत का परचम लहराया. कुशेश्वरस्थान सीट पर जदयू के अमन भूषण हजारी ने राजद के गणेश भारती पर जीत दर्ज की है. वहीं तारापुर में भी जदयू के राजीव कुमार सिंह भी जीत गये हैं.

यहां उन्होंने राजद के अरुण साह को 3821 मतों से हरा दिया हैं. तारापुर में 26वें राउंड की गिनती खत्म होने तक जदयू करीब 765 वोटों से आगे थी. इसके बाद तीन राउंडों में भी बढ़त बनाते हुए जदयू ने राजद पर जीत दर्ज कर ली. कुशेश्वरस्थान सीट से जदयू के अमन भूषण हजारी 12696 वोटों से जीते हैं।

Related posts

बिहार, साइबर अपराध पर सख्त : मुख्य सचिव और डीजीपी ने की जिलाधिकारियों-एसपी के साथ समीक्षा बैठक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार 2025 प्रदान किए

संत रविदास के समरसता संदेश को गांव-गांव पहुंचाएगी सरकार : सीएम

error: