बिहार

तेजस्वी यादव ने कहा जनादेश का करते है सम्मान

दरभंगा(न्यूज़ क्राइम24): बिहार के कुशेश्वरस्थान और तारापुर विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद पटना लौटने के क्रम में दरभंगा में मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद में कहा कि दोनों जगह पर जनता ने जो हमलोगों को जनादेश दिया उस उसका हम लोग सम्मान करते हैं। क्योकि हम लोग लोकतंत्र में विश्वास करने वाले लोग हैं। कुछ लोग भले ही लोकतंत्र में विश्वास ना रखें। जनादेश में विश्वास ना रखें। लेकिन शुरू से ही हमलोगों ने जनादेश का सम्मान किया है.

वही तेजस्वी यादव ने कहा कि 1995 में आखरी बार हम लोगों ने जनता पार्टी से चुनाव लड़े थे। जब से राष्ट्रीय जनता दल बना तब से हम लोग कुशेश्वरस्थान में चुनाव नहीं लड़ा। लेकिन हमलोगों ने मजबूती के साथ और जमीनी मुद्दे के साथ इस बार चुनाव लड़ा। चाहे बेरोजगारी का मामला हो, महंगाई का मामला हो, भ्रष्टाचार का मामला हो, हर मुद्दे को हमलोगों ने एक मजबूत विपक्ष होने के नाते रखा। वहीं उन्होंने कहा कि इस बार के उपचुनाव में एक अच्छी परंपरा की शुरुआत हुई है कि मंत्री सत्ता में बैठे हैं जो गांव के हालात को भूल गए थे किस स्थिति में है उनको भी जो है डोर टू डोर कैंप करना पड़ा।

वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारे पास तो खोने के लिए कुछ भी नहीं था। आज भी हम बिहार में 75 सीट के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में हैं। तारापुर में भी हम लोगों ने चुनाव लड़ा। मतदाता ने हमलोगों को वोट दिया, आखिरी दौर में तक हम लोगों ने कड़ा मुकाबला किया। कुशेश्वरस्थान में अगर देखा जाए तो सहानुभूति वोट भी जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी को मिला। लेकिन कोई बात नहीं हार जीत चुनाव में चलता रहता है। हमारी पार्टी ने दोनों सीटों पर अच्छा मुकाबला किया है।

Related posts

1930 हेल्पलाइन के व्यापक प्रचार से लेकर ‘साइबर मंगलवार’ तक चलेगा सघन जागरूकता अभियान

जहानाबाद में पुलिस अधीक्षक ने किया लोक संवाद, आम लोगों की समस्याएं सुनीं

लंबित कांडों के बेहतर निष्पादन पर पुलिस पदाधिकारी सम्मानित, नगर पुलिस अधीक्षक ने दिया प्रशस्ति-पत्र

error: