क्राइमबिहार

एसएसबी जवानों ने 420 बोतल शराब सहित तीन व्यक्ति, दो बाइक को धर दबोचा!

अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया जिला अंतर्गत नरपतगंज प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र इंडो नेपाल सीमा पर अवस्थित घूरना बाजार स्थित एसएसबी कैम्प प्रभारी एएसआई दुर्गेश कुमार पांडे ने 30 अक्टूबर शनिवार सुबह करीब 9:00 बजे को 420 बोतल शराब एवं दो बाइक सहित तीन व्यक्ति को धर दबोचा.

इस बाबत बीओपी प्रभारी श्री पांडे ने बताया कि मिली गुप्त सूचना के आधार पर डुबरबन्ना चौक के समीप जवानों ने शक के आधार पर दो बाइक को रुकवा कर तलाशी किया तो देखा कि दोनों बाइक पर बोरे में नेपाल निर्मित दिलवाले नामक शराब लदा हुआ है। मौके पर से ही बाइक पर सवार तीन व्यक्ति को बाइक सहित हिरासत में लेकर पूछताछ कर कैंप लाया गया। पूछताछ करने पर तीनों व्यक्ति अपना नाम संजय कुमार यादव,उम्र35बर्ष ग्राम पुरैनी वार्ड संख्या-14, पोस्ट बसंतपुर, थाना बीरपुर, जिला सुपौल, रूपेश कुमार पासवान उम्र23 वर्ष ग्राम बनेली पट्टी वार्ड संख्या-06, थाना बीरपुर, जिला सुपौल,तथा शत्रुघ्न पासवान उम्र 21 वर्ष ग्राम बबुआन वार्ड संख्या-08, थाना घूरना, जिला अररिया का निवासी बताया है। गिरफ्तार युवक एवं जप्त सामग्रियों का कागजी खानापूर्ति के बाद घूरना थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। जिसकी जानकारी बीओपी प्रभारी दुर्गेश कुमार पांडे ने दिया है.

Advertisements
Ad 1

सूत्रों की माने तो पथरदेवा, फुलकाहा, पथराहा, घूरना, दूबरबन्ना, बबुआन,बस मतिया,बेला, सीमाओं से प्रत्येक दिन लाखों रुपए मूल्य की नेपाली शराब अवैध रूप से तस्कर भारतीय क्षेत्र में ले जाता है सूत्र बताते हैं कि तस्करी के खेल में बड़े-बड़े तस्कर संलिप्त हैं। वहीं सूत्र यह भी बताते हैं कि सीमावर्ती क्षेत्र के बाजारों में प्रत्येक दिन हजारों रुपये की शराब की बिक्री होती है, जिस पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

Related posts

विकलांग शराब कारोबार को पुलिस ने गिरफ्तार किया!

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवको ने नशा मुक्त होली का दिया संदेश

पुलिस ने होली पर्व और नेपाल में 5 मार्च को हो रहे चुनाव को लेकर निकाला फ्लैग मार्च

error: