बिहार

उत्तम एवं श्रेष्ठ गुणों से युक्त संतान के प्रसव हेतु पोषण शिविर का आयोजन

पटना(न्यूज़ क्राइम24): सरछठा आयुर्वेद दिवस 2 नवंबर को मनाया जाएगा। मुख्य समारोह राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज पटना के सभागार कक्ष में 2 नवंबर को होगा। इस बार राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस की थीम ‘पोषण के लिए आयुर्वेद‘ रखी गई है. डॉ. (प्रोफेसर) संपूर्णानंद तिवारी ने बताया कि धनवंतरि जयंती पर मनाए जाने वाले समारोह से एक दिन पहले एक नवंबर को गर्भिणी महिलाओं के लिए पोषणयुक्त आहार एवं औषधियों के परामर्श का आयोजन किया जाएगा। कालेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए डॉ प्रभा कुमारी, सहायक प्राध्यापक, के द्वारा बताया गया कि उत्तम एवं श्रेष्ठ गुणों से युक्त संतान के प्रसव हेतु पोषणयुक्त आहार का परीक्षण एवं उचित सलाह हेतु दिनांक 01/11 2021 को प्रातः 11:00 से 1:00 तक राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के प्रांगण में एक निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित किया गया है।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर पोषण की कमी से होने वाले गर्भिणियों के विभिन्न उपद्रवों से बचने हेतु आवश्यक पोषक तत्वों के सम्यक एवं ससमय सेवन से संबंधित परामर्श एवं अन्य जानकारी प्रदान की जाएगी। वहीं इस दिन दो दिवसीय आयुष की शुरुआत भी की जाएगी। वहीं आयुर्वेद दिवस से 100 दिन पहले से संस्थान की ओर से कई जगह कैम्प लगाकर आयुर्वेद से संबंधित परामर्श और निशुल्क दवाइयों का वितरण किया जा रहा है। कालेज के छात्र-छात्राओं एवं आम लोगों के लिए आयुर्वेद से संबंधित कई प्रतियोगिताएं भी रखी गई हैं, ताकि वे आयुर्वेद जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक हो सकें।

Related posts

जहानाबाद में जनता दरबार : एसपी ने सुनीं 24 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

अमीर-ए-शरीअत का ईद संदेश : इंसानियत, न्याय और शांति की अपील

रैपिड एक्शन फोर्स के साये में मनाई जाएगी ईद, फुलवारी शरीफ में प्रशासन का फ्लैग मार्च

error: