क्राइमबिहार

गोलू की गोली मारकर हत्या!

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): राजधानी में अपराधियों का तांडव जारी है ! ताजा मामला है पटना सिटी के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर हॉस्टल के पास का, जहाँ घात लगाए नकाब पोस तीन अपराधियो ने वाइक पर सवार होकर जा रहे युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। वही इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने पुरे मामले की छान बीन की। पुलिस ने मृतक की पहचान बहादुपुर गाँव निवासी गोलू सिंह के रूप में किया है। बताया जाता है कि गोलू सिंह अपने घर से वाइक पर सवार हो कर मामा के साथ किसी काम से निकला था कि सैदपुर के पास घात लगा कर बैठे तीन अपराधियो ने गोलू पर तावड़-तोड़ तीन फायरिंग किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वही स्थानीय लोगो ने घायल गोलू के इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए पर चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने गोलू शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेज दिया। साथ पूरे मामले की छान बीन करने में जुट गई है। पटना सिटी DSP ने बताया कि पुरानी रंजिश या फिर लेंन देन में गड़बड़ी का मामला में हत्या का आसंका जताया जा रहा है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

बिहटा में गृह रक्षा वाहिनी के जवानों को यातायात प्रबंधन का प्रशिक्षण

सड़कों के मरम्मत और निर्माण की दिशा में सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव के द्वारा 50 स्थान के अनुशंसित सड़कों को बिहार सरकार ने स्वीकृति प्रदान की

बीमार पिता के इलाज के दौरान सूने घर में चोरी, 30 लाख के जेवरात ले उड़े चोर!

error: