उत्तरप्रदेश

रसोइया संघ ने बेलन और छनौटा लेकर जताया विरोध

बलिया(सजंय कुमार तिवारी): खबर यूपी के बलिया से हैं जहाँ 8 महीने से मानदेय न मिलने से नाराज रसोइया संघ की महिलाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर बेलन और छनौटा लेकर पहुँची । और जिलाधिकारी कार्यालय पर रसोइयों ने नारे बाजी करती नजर आई.

रसोइया संघ की जिलाध्यक्ष रेनू शर्मा कहना है कि पिछले 8 महीने से मानदेय नही मिल रहा है ऐसे में दिवाली कैसे मनायेगे । रसोइयां संघ ने जिलाधिकारी कार्यालय से प्रदर्शन करनते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर धरना देने का निर्णय लिया है। आपको बता दें कि इन रसोइयों द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में मिड डे मील के तहत बच्चों का खाना बनाया जाता है और 50 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय 1500 रुपये महीना मिलता है । जो 8 माह से नही नही मिला है।

Related posts

श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी मितेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज को राष्ट्रीय सदस्य, संत प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी

राजस्थान से आईं महिलाओं ने संभाला जागरूकता अभियान स्थानीय महिला

कोसी मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे विधायक,जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक