बिहार

पटना में एक लड़की ने की मनचले की जमकर धुनाई, युवक ने कहा- मैं निर्दोष हूं मैंने नही छेड़ा..!

पटना : राजधानी पटना के विमेंस कॉलेज के पास एक लड़की द्वारा एक मनचले की जबरदस्त पिटाई की खबर निकलकर सामने आरही है. घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई, वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पटना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Advertisements
Ad 1

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के हाईकोर्ट के पास की है. जहां शुक्रवार को पटना विमेंस कॉलेज के पास एक लड़की ने एक मनचले को जबरदस्त तरीके से जमकर धुन दिया. लड़की का आरोप है कि युवक उसके साथ छेड़खानी कर रहा था. जबकि युवक बार-बार ये कह रहा था कि उसकी कोई गलती नहीं है. उसने लड़की को नहीं छेड़ा. वह बस सामने फुटपाथ से गुजर रहा था. वह निर्दोष है और उसने लड़की को नहीं छेड़ा. इस घटना के दौरान विमेंस कॉलेज के काफी भीड़ जमा हो गई. देखते ही देखते इतने लोग जमा हो गए कि गाड़ियों का आवागमन भी बाधित हो गया. वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पटना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी गई है. बताया जा रहा है कि पुलिस हिरासत में युवक से पूछताछ भी कर रही है।

Related posts

पटना जिला न्यायालय का बड़ा आदेश : रुक्मणी बिल्डटेक की संपत्ति होगी कुर्क

टूटी पाइपलाइन से घरों में पहुंच रहा नाले का गंदा पानी

शाहपुर डबल मर्डर पर सांसद पप्पू यादव का हमला : अपराधियों को संरक्षण दे रही है सरकार

error: