बिहार

पटना पहुंचे कन्‍हैया कुमार, जिग्‍नेश मेवाणी और हार्दिक पटेल, कांग्रेस की ओर से प्रचार करेंगे

पटना : बिहार विधानसभा की 2 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने कन्हैया कुमार, जिग्नेश मेवानी और हार्दिक पटेल को चुनाव प्रचार के लिए तेजस्वी यादव के सामने खड़ा कर दिया है. शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे. तीनों युवा नेता कुशेश्‍वरस्‍थान और तारापुर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की ओर से प्रचार करेंगे. कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम पहुंचने पर तीनों नेताओं का स्वागत किया गया.

सभा को संबोधित करते हुए कन्हैया कुमार ने इशारों में आरजेडी और तेजस्वी पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि 30 साल में उनलोगों ने कांग्रेसी वोटर के लिए क्या किया, इसका वो जवाब दें। उन्होंने कहा कि वह कुर्सी के लिए कोना-कोना खेल रहे हैं.

Advertisements
Ad 1

हार्दिक पटेल ने कहा कि बिहार में जब जब युवाओं ने ठाना है कि सरकार बदलनी है, तब तब सरकारें बदली है। उन्होंने कहा कि बिहार के सभी कार्यकर्ता कल से ही अपने कांग्रेस का झंडा उठाकर पार्टी को मजबूत करने का काम करें। उन्होंने कहा कि बिहार में अभी समय है, 4 साल के वक्त से हम लोग यहां काम करेंगे तो आने वाले विधानसभा चुनाव में बेहतर परिणाम दे सकते हैं। गुजरात की जनता ने भी मन बना लिया है कि 2022 में गुजरात से बीजेपी की सरकार को हटाना है.

जिग्नेश मेवानी ने कहा, “मैं और हार्दिक पटेल गुजरात से आते हैं। अभी तो हम पटना आये हैं, अभी चंपारण जाना बाकी है।” उन्होंने कहा कि मोदी और शाह की जोड़ी ने देश के लोकतंत्र को बर्बाद कर संविधान को खतरे में डाल दिया है। यह देश मोदी-शाह का नहीं बल्कि असफाक उल्लाह खान और राम प्रसाद विस्मिल का देश है।

Related posts

मारवाड़ी महिला समिति की होली मिलन में सखियों संग जमकर उड़े रंग

कंगनघाट से तख्त साहिब सौंदर्यकरण और मल्टीलैवल पार्किंग का कार्य भी जल्द होगा शुरु

तख्त पटना साहिब कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्द्र सिंह गृह मंत्री अमित शाह से भेंट

error: