बिहार

फुलवारी से लूटा गया एटीएम दाउदनगर में मिला!

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): पटना के फुलवारी शरीफ गुलिस्तान मोहल्ला में स्थित एचडीएफसी बैंक का उखाड़कर कर लूटा गया एटीएम का खाली बक्सा औरंगाबाद के दाउदनगर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे पानी भरे पईन से बरामद कर लिया गया । दाउदनगर थाना अध्यक्ष सब इंस्पेक्टर सतीश कुंवर राणा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के जम्मूआवा गांव जाने वाली मुख्य सड़क किनारे पानी भरे पईन में एटीएम का खाली बक्सा बरामद हुआ है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने पर गुरुवार की सुबह सुबह एटीएम का खाली बक्सा पुलिस ने बरामद कर लिया । फुलवारी थाना प्रभारी रहमान ने बताया कि अपराधियों द्वारा उखाड़ कर ले भागे गए एटीएम का खाली बक्सा दाऊद नगर इलाके में मिला है.

Advertisements
Ad 1

पटना से उखाड़ कर ले भागे गए एटीएम के खाली बक्से को दाऊदनगर थाना क्षेत्र में बरामद होने की खबर के बाद पुलिस टीम अब इस लूट मामले में औरंगाबाद इलाके के अपराधियों के नेटवर्क खंगालने में जुट गई है। आशंका जाहिर की जा रही है कि स्कॉर्पियो सवार लूटेरो ने फुलवारी शरीफ से लूटा गया एटीएम को सोन नहर रोड से अरवल होकर दाउद नगर इलाके में ले गए । जहां सुनसान जगह पर एटीएम से लाखों रुपये निकाल कर जामुआवा गांव की सड़क किनारे पानी भरे पईन में फेंक फरार हो गए।

Related posts

कंगनघाट से तख्त साहिब सौंदर्यकरण और मल्टीलैवल पार्किंग का कार्य भी जल्द होगा शुरु

तख्त पटना साहिब कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्द्र सिंह गृह मंत्री अमित शाह से भेंट

शेखपुरा में गलत तरीके से संचालित मां सावित्री हॉस्पिटल को किया गया सील

error: