बिहार

राज्य में अमन खुशहाली तरक्की की मांगी दुआएँ

फूलवारीशरीफ(अजीत यादव): तीन दिवसीय सालाना उर्स व हजरत मोहम्मद के जन्म दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार की शाम 6 :27 बजे फुलवारीशरीफ के खानकाह मुजीबिया पहुंचकर पीर मुजीबुल्लाह कादरी की दरगाह पर चादरपोशी के साथ राज्य की खुशहाली की दुआ की फरियाद की। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैदी से डटा रहा । वही ख़ानक़ाह ए मुजिबिया पहुँचने पर सीएम का ख़ानक़ाह के प्रबंधक हजरत सय्यद शाह मौलाना मिन्हाजुद्दीन कादरी मुजीबी ने टोपी पहनाकर स्वागत किया और पीर सज्जादानशी हजरत सय्यद शाह मौलाना आयतुल्लाह कादरी से हुजरे में ले जाकर मुलकात कराई। सज्जादानशी से दुआ सलामती के बाद सीएम ख़ानक़ाह के संस्थापक ताजुल आरफीन हजरत मौलाना सय्यद शाह पीर मुजीबुल्लाह कादरी की दरगाह पर मजार पर चादरपोशी की.

Advertisements
Ad 1

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चादरपोशी के बाद कहा कि फूलवारी शरीफ ख़ानक़ाह ए मुजिबिया में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर अनेक वर्षों से आने का मौका मिला है । सीएम ने कहा कि समाज मे भाईचारा बना रहे और सबलोग एक दूसरे के साथ अच्छा बर्ताव करें। देश और राज्य का विकास हो इसके लिए दुआ मांगी है । पत्रकारो के द्वारा जम्मू कश्मीर के हालात पर पूछे जाने पर सीएम ने कहा कि वहाँ जो भी अच्छा हो सकता है उसके लिए हर स्तर पर बातचीत हो रही है। सभी लोगो को देश के हर कोने में जाकर रहने और रोजगार की आजादी है । सीएम के साथ मंत्री विजय चौधरी , सांसद रामकृपाल यादव ,चेयरमैन नगर परिषद आफताब आलम समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे ।

Related posts

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फिल्म “हक़” का विशेष प्रदर्शन

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

error: