बिहार

गायघाट सेवा समिति द्वारा पूजा समितियों को किया गया सम्मानित

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): विजय दशमी के शुभ अवसर पर गाय घाट सेवा समिति द्वारा राष्ट्रीयता एकता , अनुशासित एवं बढ़ चढ़ कर प्रदर्शन करने वाले पूजा समीतियों को शील्ड , मैडल व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसमें मुख्य मुसलहपुर हाट, संदलपुर, बजरंज कला मंदिर घग्घाघाट, मुहम्मद पुर भारत माता पूजा समिति, कत्थक तक कमला देवी पूजा समिती, उदय कला मंदिर सब्जी बाग, ए बी सी क्लब मछुआ टोली , रजक दुर्गा पूजा समिति भद्र घाट एवं अन्य दर्जनों समितियों को सम्मानित किया गया. इस आयोजन के सफलता के लिये पौराणिक संकट मोचन हनुमान मंदिर करनाल गाय घाट दुर्गा मंदिर के सचिव विजय कुमार, उपाध्यक्ष चुन्नू चंद्रवंसी, सह सचिव राजेश कुमार पाण्डेय, कोषाध्यक्ष गोपाल कुमार “गोलडन”, सह- कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, मिडिया प्रभारी मुकेश कुमार ठाकुर, पूजा प्रभारी अमित कुमार पाण्डेय, कार्यालय प्रभारी मोहन प्रसाद, सक्रिय सदस्य अनिल प्रसाद, श्याम बाबू मेहता, अभय सिंह, मनोज शर्मा, भानु बाबा एवं गाय घाट सेवा समिति के संयोजक छोटू गिरी, गोलू कुमार, बजरंगी शर्मा एवं अन्य सदस्य सक्रिय रहें।

Related posts

महावीर कैंसर संस्थान में वर्ल्ड हॉस्पीस एंड पैलिएटिव केयर डे के अवसर परपैलिएटिव केयर पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

आशाओं ने मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन, सीएमओ ने दिया भरोसा

धमदाहा अनुमंडल अस्पताल के औचक निरीक्षण में मिलीं भारी कमियां, सिविल सर्जन व प्रशासन को लगी सख्त फटकार

error: