बिहार

पटना में झुग्गियों पर चला बुलडोजर, गरीबों की संपत्ति का हुआ भारी नुकसान!

पटना(आदर्श, न्यूज क्राइम 24): मलाही पकड़ी चौक के समीप स्थित झुग्गियों को आज प्रशासन ने लाठीचार्ज और बुलडोजर चला जबरन उखाड़ा. मौके पर उपस्थित भाकपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य विश्वजीत कुमार, पटना जिला झुग्गी निवासी संघ के देवरत्न प्रसाद, पटना जिला नेता व पूर्व पार्षद मोहन प्रसाद, भाकपा कुम्हरार अंचल सचिव का. हरेन्द्र पासवान, पटना जिला मंत्री का. रामलला सिंह, दिघा अंचल सचिव प्रमोद नंदन, मुन्ना कुमार आदि नेताओं ने गरीबों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था देने की मांग की और पूर्व में जिलाधिकारी एवं एसडीओ द्वारा दिये आश्वासन की बात कही लेकिन तोड़ने आए अधिकारियों ने उनकी एक न सुनी।

Advertisements
Ad 1

ऐसे हाल पर सभी सड़क पर ही बैठ गए जिस पर लाठीचार्ज कर हटाया गया और झुग्गियों पर बुलडोजर चला दिया गया। अचानक लाठीचार्ज से कईयों को चोटें आई और जबरन बुलडोजर चलाने से झुग्गीवासियों के झोपड़ी के साथ- साथ सामानों का भारी नुकसान हुआ। सभी के जीवन पर की अर्जित सामानों को तहस- नहस कर दिया गया। उपरोक्त नेताओं ने प्रशासन की ऐसी अमानवीय कार्रवाई की घोर निंदा की और मांग किया कि अविलंब उजाड़े गये लोगों को बसाने की कार्रवाई की जाए।

Related posts

पटना जिला न्यायालय का बड़ा आदेश : रुक्मणी बिल्डटेक की संपत्ति होगी कुर्क

टूटी पाइपलाइन से घरों में पहुंच रहा नाले का गंदा पानी

शाहपुर डबल मर्डर पर सांसद पप्पू यादव का हमला : अपराधियों को संरक्षण दे रही है सरकार

error: