बस्ती जनपद बस्ती की जिलाधिकारी बस्ती श्रीमती सौम्या अग्रवाल एंव पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव द्वारा जिला कारागार बस्ती का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जेल के बैरक,पाठशाला, अस्पताल, मेस आदि का निरीक्षण किया गया तथा कैदियों से वार्ता कर स्थिती का जायजा लिया गया व मौजूद सभी जेल कर्मियों को सख्त हिदायद दिया गया कि उनसे अपेक्षित समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण,सही तरीके से करें एवं किसी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि या वांछनीय तत्व न पाया जाने के सम्बन्ध में हिदायद दी गयी एवं कोविड -19 संक्रमण के दृष्टिगत बचाव हेतु कोविड -19 के गाईडलाइन्स का पालन कराया गया एवं पालन किये जाने के लिए बताया गया।तथा जेल अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया गया।निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती दीपेन्द्र नाथ चौधरी, क्षेत्राधिकारी सदर शक्ति सिंह, पी0आर0ओ0 उ0नि0 दुर्गेश कुमार पाण्डेय जेलर सतीश चंद्र त्रिपाठी अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहें।
