बिहार

पंचायत चुनाव नामांकन के पहले दिन सम्पत चक में 29 नामांकन

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): गुरुवार को पंचायत चुनाव नामांकन के पहले दिन सम्पत चक में विभिन्न पदों के लिए कुल 29 नामांकन दाख़िल हुई । तारणपुर कंडाप पंचायत से एकमात्र संजीव कुमार उर्फ फौजी मुखिया ने नामांकन दाखिल किया। वही 5 लोगों ने सरपंच , 3 उम्मीदवारों ने पंचायत समिति , 4 ने पंच व 16 लोगों ने वार्ड सदस्य के लिए नामजदगी के पर्चे दाखिल कर पंचायत चुनाव का आगाज कर दिया. बीडीओ वीणा देवी ने बताया कि संपतचक प्रखंड कार्यालय में नामांकन की प्रक्रिया की शुभारंभ हो चुकी है । जिसमे विभिन्न पदों पर नामांकन के लिए अलग अलग काउंटर का इंतजाम करवाया गया है । हर तरह की सुविधा का इंतेजाम करवाया गया है। नौमिनेशन में आए हुए सभी उम्मीदवारों के लिए हेल्प डेस्क भी बनवाया गया है ,जिससे की कोई परेशानी न हो । वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गोपालपुर थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन भी मौके पर मौजूद थे ।चारो तरफ बैरिकेट लगवाया गया है की जिससे किसी भी तरह का उपद्रव ना हो।

Related posts

जहानाबाद एसपी ने घोषी थाना का किया रात्रि निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

नकली सोने के बिस्किट के जरिए ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को दबोचा गया है

सबका सम्मान, जीवन आसान’ में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 12 जन समस्याएं, समय पर निपटारे का दिया निर्देश

error: