बिहार

कचौड़ी गली में पागल कुत्ते ने मचाया हड़कंप, लोगों को बनाया शिकार!

[Edited By: Robin Raj] फ़ाइल फ़ोटो

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): कचौड़ी गली से लेकर बाड़े की गली तक के क्षेत्र में पागल कुत्ते ने जमकर उत्पात मचाया. इससे करीब दर्जन लोग घायल हुए. इस पागल कुत्ते के आतंक से आसपास के लोग सहमे रहे. वहीं घायल को उपचार के लिए निजी क्लीनिक ले जाया गया.

Advertisements
Ad 1

बताया जाता है कि रविवार की शाम किसी दूसरे जगह से एक पागल कुत्ता कचौड़ी गली में अचानक आ गया, जहां उस जगह से गुजर रहे राहगीरों को कुत्ते ने अपना शिकार बनाया और काट लिया तो किसी को काफी दूर तक दौड़ा भी दिया. वहीं इस कुत्ते के आतंक को देखते हुए गली के कुछ लोगों ने पागल कुत्ते को काफी मशक्कत के बाद उसे पकड़ कर खूब मारा और उसे एक बोरे में बंद करके उसे कंगन घाट पर जाकर छोड़ दिया गया. हालांकि इस घटना में कितने लोग घायल हुए है इसकी जानकारी नही मिल सकी है. घटना के बाद लोग इस कुत्ते की पागलपंथी से सहम गए।

Related posts

उत्तर प्रदेश के बरेली से आते हुए ट्रेन में किशनगंज के मौलाना तौसीफ रजा की जघन्य हत्या पर तेजस्वी प्रसाद यादव गंभीर

प्रशिक्षण के माध्यम से संगठन को मजबूत करना हमारा उद्देश्य : संजय सरावगी

मारवाड़ी महिला समिति की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, दिव्यांग छात्राओं के लिए आयोजित हुई प्रतियोगिता

error: