[Edited By: Robin Raj]
पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): राधे श्याम परिवार द्वारा राधाष्टमी के शुभ अवसर पर 96वां राधे अमृत भोग शहीद भगत सिंह चौक, मुररारका काम्पाउंड के पास किया गया. इसमे भंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन संस्थापिका शोभा गुप्ता ने की. क़रीब १५०० भक्तों के लिए पुरी सब्ज़ी, रतवा, बिंदिया, चिप्स, मिठा चावल एवम कानपुर कि स्पेशल मिठाई मिल्क केक का वितरण किया गया. कार्यक्रम में राधे रानी एवम् श्री कृष्णा भगवान के भजनो का कार्यक्रम भजन गायक राजन दास ने प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में चक्रेश अग्रवाल, आनन्द कमलियाँ, बाबुलाल अग्रवाल, पंकज लोयलका, संगीता झुनझुनवाला, संजीव, रणजीत, दीपक, आलोक गुप्ता, विपुल, उज्ज्वल एवम सुरेश सक्रिय थे।
