अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के सोनापुर पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय चकोड़वा में बुधवार को शिक्षा समिति का गठन हेतु बैठक का किया आयोजन। सर्वसम्मति से बैठक संपन्न हुआ. मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा समिति गठन हेतु विद्यालय पोषक क्षेत्र के माताओं एवं गणमान्य लोगों का एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से सभी कोटि के सदस्यों का चयन किया गया।पिछड़ा कोटि से पुनम देवी व ममता देवी,अति पिछड़ा कोटि से मंजु देवी एवं पायल देवी तथा अनुसूचित जाति कोटि से फुलो देवी एवं रंजू देवी का चयन सर्वसम्मति से चयन किया गया।चयनित सदस्यों में से पायल देवी को सचिव पद के लिये मनोनीत किया गया. विद्यालय शिक्षा समिति गठन हेतु बैठक की अध्यक्षता वार्ड सदस्या ललिता देवी के द्वारा किया गया। पर्यवेक्षक सह संकुल संसाधन केंद्र समन्वयक मध्य विद्यालय सोनापुर जितेन्द्र कुमार राय की उपस्थिति में चयन प्रक्रिया सम्पन्न हुआ।इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रमिला कुमारी, शिक्षक सहनाज़ प्रवीण, सुषमा कुमारी, जाहिर अख्तर, गुलनाज प्रवीण, शैलेन्द्र कुमार रजक,अलका कुमारी, वीनस कुमारी एवं ग्रामीण माताओ में दुलारी देवी,पुष्पा देवी,रीना देवी,रेखा देवी,स्वेता देवी एवं दर्जनों माताएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित हुए।
