बिहार

भूमि विवाद में एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी, एक पटना रेफर!

जमुई(मो० अंजुम आलम): लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मगही गांव में शनिवार की देर शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों तरफ से जमकर लाठी व भला चले। इस दौरान एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष पर हावी हो गए और गोलीबारी के साथ- साथ पिटाई कर आठ लोगों को जख्मी कर दिया। जबकि दूसरे पक्ष से भी पांच लोग जख्मी हुए हैं। सभी जख्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक की हालत गंभीर होने की वजह से उसे पटना रेफर कर दिया गया है। एक पक्ष से जख्मियों में मगही गांव निवासी कैलाश यादव, चिंता देवी, फौजल यादव, विजय यादव, राधे यादव, नीतीश कुमार, मुन्नी देवी और अजय यादव शामिल हैं। दूसरे पक्ष से अनिता देवी, डिलु यादव,राजकुमार यादव, सकलदेव यादव और संजय यादव शामिल हुए हैं। दो पक्ष के जख्मियों ने एक- दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है।

एक पक्ष के जख्मी कैलाश यादव ने बताया कि उनका गांव में ही पांच कट्ठा निजी जमीन है। वर्षों से उक्त जमीन की जुताई व अनाज की बुआई करते आ रहे हैं, लेकिन दो वर्षों से डिलो यादव जबरन पांच कट्ठा जमीन को अपना बताकर कब्ज़ा करना चाह रहा है। इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। मामला थाना में भी लंबित है। शनिवार को डिलो यादव अपने खेत की पटवन करने के बाद उनके पांच कट्ठा जमीन को भी अपना जमीन बताकर जबरन पटवन करने लगा। जब उसे उक्त पांच कट्ठा जमीन को पटवन करने से मना किया गया तो डिलो यादव द्वारा गाली- गालौज किया जाने लगा। जब गाली- गालौज करने का विरोध किया गया तो डिलो यादव हथियार लेकर आया और दो फायरिंग कर दी, उसके बाद गोलीबारी करते देख वेलोग भागने लगे। इसी दौरान एक दर्जन से अधिक लोग खंती, कुदाल, डंडा और तेज धार हथियार लेकर आए और मारपीट करने लगे। सभी लोग बारी- बारी से झगड़ा छुड़ाने पहुंचे और सभी आठ लोगों को तेज धार हथियार से वार कर जख्मी कर दिया गया। जख्मी आठ लोगों में से राधे यादव की स्थिति गंभीर होने की वजह से उसे चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। हालांकि इस मारपीट में दूसरे पक्ष से भी पांच लोग घायल हुए हैं.

एक पक्ष के घर से दो हथियार किया बरामद

Advertisements
Ad 1

मारपीट व गोलीबारी की सूचना के बाद लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित मगही गांव घटना स्थल पर दल- बल के साथ पहुंचे। इस दौरान सभी आरोपित घटना स्थल से फरार हो गए। जहां जांच- पड़ताल के दौरान पुलिस ने एक पक्ष के आरोपित के घर से दो हथियार भी बरामद किया है। फिलहाल हथियार की विस्तारपूर्वक जानकारी नहीं मिल पाई है। इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष से पांच और दूसरे पक्ष स 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी को मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस घटना की जांच- पड़ताल में जुटी हुई है।

Related posts

मोबाइल झपटमार गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बरामद

मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 पर बरबीघा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बिहार की बेटी सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान

error: