फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): फुलवारीशरीफ से होकर गुजरने वाली नेशनल हाईवे 98 और शहीद भगत सिंह चौक से खगौल जाने वाली मुख्य मार्ग में कई छोटे बड़े गड्ढे बन गये हैं जो बरसात में सडक पर पानी के जल जमाव से बड़े हादसे का आमन्त्रण दे रहे हैं । इस सडक में वैसे तो कई जगहों पर सड़क उखर कर गड्ढे में तब्दील हो गयी है लेकिन शहीद भगत सिंह चौक और मिल्लत कोलोनी मोड़ के पास स्थिति भयावह हो गयी है जिसमे रोजाना छोटे बड़े वाहन चालक फंस कर वाहनों को निकालने की जहमत करते नजर आते हैं । बारिश के बाद यह सड़क बारिश के पानी में डूब जाता है जिससे अवागमन करने वाले वाहनों को इन गड्ढों को पार कर पाना बड़ा ही मुश्किलों भरा हो जाता है । स्थानीय लोगों ने बताया की बिहार से झारखंड एवं खगौल शिवाला बिहटा आरा होकर यूपी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क का हाल राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ में इस कदर बुरा हो चुका है कि रोजाना दिन-रात हजारों की संख्या में भारी वाहन के गुजरने के दौरान बराबर हादसा होते रहता है । शहीद भगत सिंह चौक पर ही पुलिस चेक पोस्ट बना है जहां ट्रैफिक पुलिस दिन से लेकर रात तक वाहनों की जाम को झेलते रहते हैं। हालांकि सड़क पर बने गड्ढे भर कर मरम्मत भी कर दिया जाए तो वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक नहीं लगेगा और लोगों को जाम से निजात भी मिल जाएगी। इस सडक पर बीचो बीच गड्ढा है वह सड़क से पानी हटने पर साफ नजर आता है लेकिन बारिश के समय झील बना सडक से गुजरने वाले इस गड्ढे में वाहन सहित दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं । अभी बरसात का मौसम शुरू ही हुआ है और सड़क जहाँ तहां उखर कर गड्ढे में तब्दील हो चुकी है जो बड़े हादसे को निमन्त्रण दे रहे हैं । बता दें कि पिछले ही पिछले वर्षष भी शहीद भगत सिंह चौक के पास मोड़ पर सडक के बीचोबीच बना गड्ढे में एक स्टील सरिया लोडेड ट्रैक्टर पलट गया था जिसमे दो मजदूरो की दब गये थे , जिसमें एक मजदूर की दबकर मौके पर ही मौत हो गयी थी , जबकि दूसरा दबा मजदूर को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से निकालकर एम्स में एडमिट कराया गया था । बराबर हादसे के बावजूद भी प्रशासन और सड़क निर्माण कम्पनी इस और ध्यान नही दे रही है जिससे आये दिन वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो जा रहे हैं।
