क्राइमबिहार

सूअर चोरी का आरोप लगा युवक की गोली मारकर हत्या 

राकेश नालंदा की रिपोर्ट

लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर मीतू बस स्टैंड के समीप सरेशाम बदमाशों ने सूअर चोरी का आरोप लगा एक युवक को गोली मार दी। युवक को आननफानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। इससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।  मृतक सोहसराय थाना क्षेत्र के निवासी अवधेश डोम का 25 वर्षीये पुत्र कुंदन डोम है। मौत की खबर सुनते ही युवक के परिजनों की भीड़ अस्पताल में जमा हो गयी। एहतियातन अस्पताल परिसर में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया.

Advertisements
Ad 1

परिजन ने बताया कि कुंदन का साथी बाजार समिति में छड़ तोड़ रहा था। तभी रामचंद्रपुर निवासी राजू डोम और सब्जी बाजार निवासी गोलू डोम अन्य बदमाशों के साथ वहां पहुंचकर उसपर सुअर चोरी करने का आरोप लगाने लगे। बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद फोन कर कुंदन को बुलाया गया। कुंदन अपने दोस्तों के साथ रामचंद्रपुर स्थित राजू के घर पहुंचकर समझौता करने की कोशिश करने लगा। तभी बदमाश कुंदन व उसके दोस्तों के साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान उसने गोली चला दी। गोली कुंदन के सीने में जा लगी। स्थानीय लोगों की सहायता से उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के चित्कार से अस्पताल परिसर गूंज उठा। सूचना पाकर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार दलबल के साथ अस्पताल पहुंचे। मृतक के परिजन का बयान दर्ज कर उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में जुट गयी है।

Related posts

नौकरी का सुनहरा मौका : पटना में महिलाओं के लिए दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर

नवजात बच्चे की पहली सांस बचाने के लिए एम्स में विशेषज्ञों ने किया मंथन

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

error: