बिहार

पटना एम्स में कोरोना से 4 की मौत, दो नए कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए एडमिट

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना एम्स में गुरुवार को कोरोना से 4 मरीजों की  मौत हुई जबकि 2 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजो को एडमिट किया गया है. एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक मधुबनी निवासी 45 वर्षीया नूतन कुमारी, सीतामढ़ी निवासी 33 वर्षीय निशा झा , नालंदा के हिलसा निवासी 40 वर्षीय संजीव कुमार और बेगूसराय निवासी 45 वर्षीय रेखा देवी की मौत कोरोना से हो गयी. एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 2 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजो को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है।  इसके अलावा एम्स में 2 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।  वहीं गुरुवार शाम तक आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कुल 70 मरीजों का इलाज चल रहा था।

Related posts

नशामुक्ति की ओर’ में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता विशेषज्ञों से खुलकर हुआ संवाद

एसडीएम प्रिया रानी एवं डीडीसी आकांक्षा आनंद की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित कर हुआ मेले का शुभारंभ

उत्पाद विभाग और पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 1,353 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद!