बिहार

महिला दिवस पर मीतनचक मुशहरी, संपतचक में सेमिनार का आयोजन

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): आरटीई फोरम की ओर से एवं फुलवारी जागृति केंद्र के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संपत चक के मित्तन चक मुसहरी में बालिकाओं की शिक्षा एवं महिलाओं के अधिकार पर सेमिनार का आयोजन किया गया ।मौके पर ममता देवी, सामाजिक कार्यकर्ता ने बच्चों, खास कर बालिकाओं की शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए समुदाय को जागरुक बनाने की बात की. क्षेत्र में लंबे समय से बाल शिक्षा अधिकार पर काम कर रहे.

Advertisements
Ad 1
दिनेश कुमार, सचिव, फुलवारी जागृति केंद्र एवं आरटीई फोरम के जिला प्रतिनिधि ने बालिका शिक्षा एवं महिलाओं के सशक्तिकरण पर चर्चा की । उन्होंने कहा कि अगर समाज को बदलना है तो हर बालिका को शिक्षित करने का संकल्प लेना होगा क्योंकि अभी भी हमारे गांव – समुदाय खासकर दलित – वंचित समाज शिक्षा की रोशनी से काफी दूर है। संस्था के प्रयास से बच्चों को स्कूल से जोड़ने का काम किया जाएगा । बिहार बाल आवाज मंच के राज्य संयोजक राजीव रंजन ने महिलाओं के अधिकार को लेकर जानकारी दी । आरटीई फोरम के मीडिया प्रभारी मित्ररंजन ने कहा कि बालिकाओं को शिक्षा से जोड़े बगैर महिला सशक्तिकरण और उन्हें संगठित करना मुश्किल होगा.
बालिकाओं को शिक्षा जागरुकता हेतु विभिन्न स्टेकहोल्डर्स को आगे आने की जरूरत है. आंगनबाड़ी सेविका लाडली देवी, वर्षा रानी और कंचन ने शिक्षा आधारित गीत सुनाया. सेमिनार में आंगनबाड़ी विकास समिति, विद्यालय शिक्षा समिति, वार्ड सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता, बच्चों के अभिभावक, जन प्रतिनिधि समेत कुल 52 लोग भाग लिए।

Related posts

यातायात पुलिस को क्रेन संचालन का प्रशिक्षण, सुरक्षित और त्वरित कार्रवाई पर जोर

तनाव से मुक्ति का मंत्र: तक्षशिला कॉलेज में शिक्षकों-छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर मंथन

मध्य पूर्व संकट के बीच एलपीजी किल्लत : फुलवारी शरीफ में चोर गिरफ्तार

error: