बिहार

सब्जी औऱ अन्य पोषाहार के बीज के लिये सरकार द्वारा उपलब्ध योजनाओं का लाभ उठायें

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): बाल विकास परियोजना फुलवारी शरीफ के गोनपूरा पंचायत के केंद्र संख्या 64 गोनपूरा दरगाह पर बेहतर एवं उचित स्वास्थ्य तथा पोषण के लिए आंगन की क्यारी न्यूट्री गार्डन का विकास एवं प्रचार हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

सीसीपीओ आभा प्रसाद ने बताया कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय पोषण अभियान के नवाचार प्रयोग परियोजना के अंतर्गत आंगनवाड़ी लाभार्थियों को सूक्ष्म पोषक तत्व आलू एवं हरी सब्जियों के उत्पादन तकनीक प्रशिक्षण एवं वितरण शिविर लगाया गया । इस शिविर में आंगनवाड़ी के गर्भवती एवं धात्री लाभुकों को दो तरह का जिंक एवं आईरन युक्त आलू कुफरी नीलकंठ एवं कुफरी केसर का वितरण किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि केंद्रीय आलू अनुसंधान केंद्र की वैज्ञानिक डॉक्टर सरला द्वारा की गई। कार्यक्रम में आईसीडीएस निदेशालय की सहायक निदेशक श्वेता सहाय एवं मनोज कुमार सलाहकार पोषण एवं स्वास्थ्य एसपीएमयू पोषण अभियान एवं प्रोजेक्ट एसोसिएट मोहम्मद तौफीक , पोषण अभियान उपस्थित थे.

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर गोनपुरा पंचायत की मुखिया आभा देवी उपस्थित थी। कार्यक्रम का आयोजन आभा प्रसाद बाल परियोजना पदाधिकारी फुलवारीशरीफ द्वारा किया गया । इस अवसर पर फुलवारी परियोजना की महिला पर्यवेक्षिका सुनीता कुमारी सुमन कुमारी मधु मेहता एवं आंगनवाड़ी गोनपुरा पंचायत की सभी सेविका उपस्थित थी।सीडीपीओ ने बताया कि हर तरह की सब्जी औऱ अन्य पोषाहार के बीज के लिये सरकार द्वारा उपलब्ध योजनाओं का लाभ उठायें।

Related posts

झमाझम बारिश से पटना एम्स रोड से लेकर फुलवारी, संपतचक और रामकृष्ण नगर तक जलजमाव

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सांसद पूर्णिया द्वारा समाहरणालय में टीबी ग्रसित मरीजों को उपलब्ध कराई गई पोषण सामग्री

सिमरिया सिक्स-लेन पुल पर एक्सपेंशन जॉइंट बदला जा रहा, यातायात जारी

error: