बिहार

वृद्ध दंपत्ति से उच्चक्कों ने छीना वृद्धा पेंशन की राशि

जमुई(मो० अंजुम आलम): शहर के कचहरी रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदरा से सोमवार को वृद्धा पेंशन की राशि निकाल कर जा रहे वृद्ध दंपत्ति से उचक्कों ने निशाना बना लिया और 1700 रुपया छिनतई कर फरार हो गया। जिसकी शिकायत वृद्ध दंपत्ति द्वारा जमुई थाना में लिखित आवेदन देकर की गई है। हालांकि छिनतई की वारदात कैमरे में भी कैद होने की बात बताई जा रही है।खैरा प्रखंड के गम्हरिया गांव निवासी 70 वर्षीय हिरामन दास ने बताया कि वे अपनी पत्नी कुंती देवी के साथ वृद्धा पेंशन की राशि बैंक ऑफ बड़ौदरा 1700 रुपया निकाल कर बैंक से बाहर निकले थे इसी दौरान एक युवक आया और उन्हीं के गांव के रहने की बात कहते हुए बैंक पासबुक और पैसा लेकर फरार हो गया। वृद्ध दंपत्ति को रोता देख लोगों ने पूछ ताछ कर थाना भेजा। वहीं थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि घटना की तहक़ीक़ात कर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

अटल पथ पर बेलगाम स्कॉर्पियो ने छह बच्चों को रौंदा, डोमनचक और सैदानीचक के दो की मौत!

जिला पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण अनुपस्थित चिकित्सक एवं जीएनएम पर कार्रवाई के निर्देश

दुर्गा पूजा के अवसर पर जिला पदाधिकारी ने ठाकुरबाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल का किया निरीक्षण : श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया

error: