क्राइमताजा खबरेंबिहार

घूरना एसएसबी जवानों ने तस्करी का 450 बोतल नेपाली शराब एवं एक कार को किया जप्त

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र अंतर्गत घूरना बीओपी एसएसबी के जवानों ने बुधवार 10 फरवरी समय करीब सुबह 3:50 बजे गुप्त सूचना के आधार पर 450 बोतल दिलवाले नामक शराब सहित एक कार को किया जप्त.

इस बाबत बीओपी इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की सीमा पिलर संख्या 191/06 के रास्ते चार चक्का वाहन कार से कुछ तस्कर तस्करी का सामान लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है। सूचना मिलते ही हमने जवानों के साथ उक्त स्थल पर पहुंच कर छानबीन प्रारंभ किया तस्करों ने जवानों को देख भागने का प्रयास किया जवानों ने पीछा कर सीमा से 1800 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र के हरिपुर झा टोला के पास तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर कार (मारुति सुजुकी)छोड़ फरार हो गया। जिसे जवानों ने जप्त कर छानबीन किया तो कार के अंदर से शराब बरामद हुआ.

कार व शराब को जब्त कर कैंप लगाया गया, जहां कागजी खानापूर्ति के बाद घूरना थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। एसएसबी के इस अभियान में इंस्पेक्टर विरेंद्र कुमार,हवलदार कृपाल यादव, हवलदार इंद्रजीत यादव, कांस्टेबल राणा प्रताप सिंह, विकास सोनी व विजय कुमार आदि जवान शामिल था। इसकी जानकारी घूरना बीओपी इंस्पेक्टर ने दिया।

Related posts

बेगूसराय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रथम वरीयता के वोट की अपील

फुलकाहा दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां महागौरी के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शीतला मंदिर में किए पूजा-अर्चना

error: