बिहार

राइस मिल में लगी आग, मची अफरा-तफरी..!

फुलवारी(अजित यादव): रविवार को जानीपुर थानांतर्गत अब्बू लोदीपुर में जय माँ राइस मिल के बाहर आग लग गई है। राइस मिल के बाहर आग लगने के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. इसके बाद जिसे जो मिला उसी से आग बुझाने का काम में लग गया। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी भी पहुंची. काफी देर तक ग्रामीणों द्वारा आग बुझाने का प्रयत्न किया जाता रहा इसके बाद भी आग पर काबू नही पाया जा सका । दमकल की गाड़ी पहुंचने के बाद काफी मशक्कत के बाद आग बुझाया जा सका । हालांकि कोई बड़ी क्षति नही हुई है।

Related posts

पिटाई के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार

खुसरूपुर के प्रसिद्ध गौरीशंकर मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, रात 2 बजे से ही कतारबद्ध हैं श्रद्धालु

घूरना एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 18.3 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार!

error: