उत्तरप्रदेशक्राइम

मकान में चल रहा सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन पुलिस कस्टडी में!

लखनऊ: सुशांत गोल्फ सिटी के पास एक मकान में कई दिनों से लड़कियों व लड़कों के आने-जाने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। पता चला कि यहां पर दो लोग मिलकर सेक्स रैकेट चला रहे थे। पुलिस ने यहां दो लड़कियों समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। इस मामले में पुलिस ने अपनी ओर से एफआईआर दर्ज की है। हालांकि देर रात तक पकड़े लोगों से पूछताछ की जा रही थी, उनकी गिरफ्तारी से पुलिस इंकार करती रही.

इंस्पेक्टर सचिन सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों ने इस बारे में सूचना दी थी। हिरासत में ली गई एक लड़की दिल्ली और दूसरी लखनऊ की है। इनके अभिभावकों को सूचना दे दी गई है। जानकारी जुटायी जा रही है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गये युवक के तार कुछ दिन पहले विभूतिखंड में पकड़े गये सेक्स रैकेट से भी जुड़े होने की बात सामने आ रही है। इस बारे में पड़ताल की जा रही है.

Advertisements
Ad 2

बताया जा रहा कि एक लड़की लखनऊ के ही एक स्पा सेंटर में काम करती थी। कुछ दिन से वह यहां आने लगी थी। इस रैकेट के मुख्य संचालक तक पहुंचने की कोशिश पुलिस कर रही है। दूसरे प्रदेश की भी लड़कियां आती थी।

Related posts

सरोजनी नगर के सैकड़ो शिक्षक सम्मानित किए गए

संपतचक छत्रपति शिवाजी ग्रीन्स अपार्टमेंट के छठे फ्लोर पर रहने वाली महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में अपार्टमेंट के नीचे मिला शव

केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान एआईआईए का दौरा किया