नई दिल्लीबिहार

मुकेश अंबानी बने दादा, आकाश और श्लोका के घर बेटे का जन्म!

नई दिल्ली: देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन और एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) दादा बन गए हैं. उनके बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने आज सुबह 11 बजे बेटे को जन्म दिया. अंबानी परिवार के प्रवक्ता ने एक बयान में बताया कि भगवान कृष्ण की कृपा से श्लोका और आकाश अंबानी आज माता-पिता बन गए. उनके घर बेटे का जन्म हुआ है. मुकेश अंबानी और नीता अंबानी पहली बार दादा-दादी बनकर बहुत खुश हैं. नए सदस्य के आने से मेहता और अंबानी परिवार खुशी से झूम रहा है.

आकाश और श्लोका की शादी पिछले साल मार्च में हुई थी. आकाश और श्लोका स्कूल फ्रेंड रहे हैं. दोनों की स्कूलिंग धीरूभाई अंबानी इंटरनैशनल स्कूल से हुई. श्लोका ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स डिग्री कंप्लीट की थी. श्लोका सोशल वर्कर भी हैं. उन्होंने 2015 में कनेक्ट फॉर नाम से एनजीओ शुरू किया था, जो कि जरूरतमंदों को शिक्षा, भोजन और घर उपलब्ध कराता है. आकाश और श्लोका का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन स्विट्जरलैंड के सेंट मॉरिट्ज में रखा गया था जो तीन दिन तक चला था. इसमें तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं.

Advertisements
Ad 1

मुकेश अंबानी बने दादा, आकाश और श्लोका के घर बेटे का जन्म मुकेश अंबानी बने दादा, आकाश और श्लोका के घर बेटे का जन्म दिसम्बर 10, 2020 देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन और एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) दादा बन गए हैं. उनके बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने आज सुबह 11 बजे बेटे को जन्म दिया.

Related posts

अवैध कब्जे से मुक्त होंगे निरीक्षण भवन, विभागीय जमीन की होगी सुरक्षा : मंत्री ई० शैलेन्द्र

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2026 के लिए 66 जानी-मानी हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया

स्टेट ताइक्वांडो चैम्पियनशिप के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति की बैठक संपन्न

error: