बिहार

दो मंजिला छत से गिरकर महिला की मौत, स्वजनों में मचा कोहराम!

जमुई(मो. अंजुम आलम): नगर परिषद क्षेत्र के महिसौड़ी मुहल्ला स्थित वार्ड संख्या 12 में  रविवार की सुबह दो मंजिला छत से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर अरविंद कुमार ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका महिला की पहचान मुंगेर जिले के गंगटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बनहरा गांव निवासी भविशंकर प्रसाद सिंह की पत्नी मुन्नी देवी के रूप में हुई है। स्वजनों ने बताया कि भविशंकर सिंह महिसौड़ी मुहल्ला के वार्ड संख्या 12 में नया मकान बनाए थे जहां तकरीबन 3 वर्षों से अपनी पत्नी मुन्नी देवी और दो पुत्री के साथ रह रहे थे।

Advertisements
Ad 1

किसी काम को लेकर भविशंकर सिंह दो दिन पहले अपने गांव बनहरा गए हुए थे। मकान के ऊपर दो मंजिला छत पर निर्माण कार्य चल रहा था। जिसमें पानी देकर छत से नीचे उतरने के दौरान पैर फिसल गया और वह सीधा सीढ़ी से नीचे गिर गई जिससे उनकी मौत अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही हो गई। मृतका के पति पटना सचिवालय में ड्राइवर के पद से कुछ वर्ष पहले रिटायर्ड हुए थे। मृतका को दो पुत्री है। इधर महिला की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।

Related posts

आईजी विकास वैभव की मौजूदगी में मगध क्षेत्र के सभी थानों में पुलिस-पब्लिक लोक संवाद गोष्ठी आयोजित

डीएम कुन्दन कुमार के निर्देश पर पटना में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, ₹85,200 जुर्माना वसूला

पटना सिटी में हथियार लहराने का वीडियो पड़ा भारी : 2 गिरफ्तार, 2 विधिविरुद्ध बालक निरुद्ध

error: