अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज के भारत नेपाल सीमा से सटे घूरना एसएसबी के जवानों ने रविवार को बड़ी करवाई करते हुऎ एक सफेद रंग की कार से 64 किलो गाजा बरामद करने में सफलता हांसिल किया है। जबकि तस्कर जवानों को आते देख मक्के खेत का फायदा उठाकर फरार हो गया। घूरना कैंप प्रभारी असिस्टेंट कमांडेंट आनंद सिंह भंडारी ने कहा सूचना मिली थी कि तस्कर नेपाल से एक उजले रंग की कार में मादक पदार्थ लेकर आ रहा है।
सूचना मिलते ही जवानों के साथ घूरना थाना क्षेत्र के बबुआन गांव वार्ड संख्या-11 के हाजी मुजफ्फरपुर चौक से चिलमिलिया , शंकरपुर वाली सड़क के तरफ से उजाले रंग के आई 20 कार रजिस्ट्रेशन नंबर-बी-आर-01-7888 से मादक पदार्थ लेकर आने वाला है। सूचना मिलते ही जवानों के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए जैसे ही उक्त स्थल के समीप पहुंचा की दूसरे तरफ से आ रही कार के चालक ने एसएसबी के वाहन को आते देख कार छोड़ मक्के खेत के सहारे फरार हो गया। जवानों के द्वारा कार की तलासी करने पर अलग अलग बोरे से कुल 64 किलो गाजा बरामद हुआ।जिसे कागजी कार्रवाई कर अग्रिम कार्रवाई हेतु घूरना थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया। वहीं घूरना थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कार और बरामद गाजा पर अज्ञात के विरुद्ध कांड दर्ज कर टेक्निकल सेल के मदद से तस्कर की तलाश की जा रही है।
