बिहार

नेपाल में मिनी ट्रक से सब्जी के बोरी में छुपा कर रखे गए 544 किग्रा गांजा बरामद किया गया

अररिया, रंजीत ठाकुर। नेपाल से भारत आ रही सब्जी के गाड़ी में गांजे की एक बड़ी खेप को नेपाल पुलिस ने बरामद किया है। कोशी प्रदेश पुलिस कार्यालय विराटनगर से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर धनकुटा के साँगुरीगढी गाँवपालिका अंतर्गत भेडेटार चौक से सब्जी ढो रही मिनी ट्रक में छिपा कर रखे गांजा को पुलिस ने बरामद किया।

Advertisements
Ad 1

पुलिस को सूचना मिली थी कि गांजे की बड़ी खेप जा रही है। इस सूचना के आधार पर रविवार को ईलाका पुलिस कार्यालय भेडेटार की पुलिस टीम द्वारा नेपाली नंबर के को 1ख/3294 मिनी ट्रक से सब्जी के बोरी में छुपा कर रखे गए 544 किलो गांजा बरामद किया गया। बता दे कि इससे पूर्व नेपाल से जोगबनी आने वाली सब्जी (पत्तागोभी) लदी वाहन से जोगबनी से सटे नेपाल में गांजा की बड़ी खेप बरामद हुई थी।

Related posts

एम्स पटना में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुख्यमंत्री इस्तीफे के बाद प्रशांत किशोर का तीखा हमला, कहा- 7 फेल को बनाया जा रहा मुख्यमंत्री

फारबिसगंज में सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाई गई बाबा साहेब की जयंती

error: