बिहार

मुख्यमंत्री इस्तीफे के बाद प्रशांत किशोर का तीखा हमला, कहा- 7 फेल को बनाया जा रहा मुख्यमंत्री

अररिया, रंजीत ठाकुर। बिहार के मुख्यमंत्री के इस्तीफे के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार और भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। प्रशांत किशोर ने कहा कि “7 फेल व्यक्ति को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है, यह राज्य के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।” उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ज्ञान की भूमि बिहार में इस तरह का नेतृत्व राज्य की छवि को प्रभावित करता है।

नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “चाल, चरित्र और चेहरा की बात करने वाली भाजपा की यह पहली सौगात है, जहां ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है, जिसका चाल, चरित्र और चेहरा तीनों ही सवालों के घेरे में है। उन्होंने आगे कहा कि बिहार की जनता सब देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब जरूर देगी। प्रशांत किशोर के इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है और सियासी हलचल बढ़ती नजर आ रही है।

Related posts

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर सीएम सख्त, कल करेंगे प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण

श्री श्याम मंदिर पटना सिटी में कल मनेगा श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी में बड़े फेरबदल के संकेत, मोहम्मद अफरीदी इदरीसी को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

error: