क्राइमताजा खबरेंबिहार

पिस्टल की नोक पर व्यापारी से 50 लाख की लूट, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच!

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): राजधानी में एक बार फिर बड़ी लूट की ख़बर सामने आरही है. अगमकुआं थाना इलाके के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में कैश जमा करने जा रहे व्यापारी आशुतोष कुमार से अपराधियों ने 50 लाख रुपया हथियार के बल पर लूट लिया है. लूट के दौरान अपराधियों ने व्यापारी को पिस्टल सटा दिया और रुपयों से भरे थैला लेकर भाग निकले . भागते समय अपराधियों ने फायरिंग भी की है . घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को एक कारतूस जिंदा भी बरामद हुआ है. लूटपाट की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. व्यापारी ने लूट की घटना का अगमकुआं थाने में एफआईआर दर्ज करा दिया है.

पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है. आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर है. दिनदहाड़े हुई वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. बताया जाता है कि कारोबारी अपने घर से मोटरसाइकिल से कैश 50 लाख रुपए लेकर पंजाब नेशनल बैंक जमा करने के लिए जा रहे थे . बैंक के पास ही अपराधियों ने कैश लूट लिया।

Related posts

मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ से परसा संपतचक तक बनेगा नया डाउन रैंप, 82.25 करोड़ की मिली प्रशासनिक मंजूरी

एम्स के पास जंगल से लापता युवक का शव बरामद, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

ईएसआईसी आदर्श अस्पताल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, हिन्दी में कार्यालय कार्य करने पर जोर

error: