जमुई(मो० अंजुम आलम): जमुई- सिकंदरा मुख्य मार्ग पर पुतेरिया गांव के समीप रविवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आने से 5 युवक घायल हो गया।सभी घायलों को सहयोगी युवकों द्वारा इलाज के लिए रात तकरीबन 12 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां इलाज के दौरान दो युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टर अरविंद कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को पटना रेफर कर दिया गया। घायल युवकों की पहचान सदर थाना क्षेत्र के बरुअट्टा गांव निवासी नरेश महतो के पुत्र अवधेश कुमार, सुरो मंडल के पुत्र
सुमित कुमार, उपेंद्र शर्मा के पुत्र मुन्ना शर्मा के रूप में हुई है।जबकि सिकंदरा थाना क्षेत्र के भुल्लो गांव निवासी अरविंद ठाकुर के पुत्र रौशन कुमार और बरुअट्टा गांव निवासी शिवबालक रावत के पुत्र गोहन कुमार को पटना रेफर किया गया है। फिलहाल दोनों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।घायल के साथी युवक ने बताया कि वे सभी लोग पैदल जल लेने के लिए कल्याणपुर स्थित क्युल नदी घाट जा रहे थे। जहां से सोमवार की सुबह जल लेकर वेलोग महादेव सिमरिया स्थित शिव मंदिर पूजा अर्चना के लिए जाते। देर रात जब सभी लोग गांव से पैदल जल लेने के लिए निकले तो बरुअट्टा और खड़गौर गांव के बीच पुतेरिया के समीप सिकंदरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गई। जिसके चपेट में आकर पांचों युवक बुरी तरह घायल हो गया। गनीमत रही कि ट्रक के झटके से सभी युवक काफी दूर फेंका गया था जिस वजह से वेलोग घायल होकर बच गया, अन्यथा बड़ी हादसा हो सकती थी। इधर दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक को पुलिस ने जब्त कर थाना ले आई है। उसके बाद पुलिस द्वारा सदर अस्पताल में घायलों से घटना की विस्तारपूर्वक जानकारी ली गई।
