बिहार

एम्स में कोरोना से 5 लोगों की मौत, 21 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए एडमिट

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना एम्स में सोमवार को नालंदा, लखीसराय, नालंदा, वैशाली, उत्तर प्रदेश समेत 5 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी जबकि 21 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजो को एडमिट किया गया है। इनमे सबसे ज्यादा पटना के पॉजिटिव मरीज हैं. एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक  नालंदा के 46 वर्षीय उपेन्द्र प्रसाद, लखीसराय के 67 वर्षीय रामेश कुमार, खगौल के 85 वर्षीय रामानंद प्रसाद, वैशाली के 37 वर्षीय अभिषेक रंजन सिंह जबकि उतर प्रदेश कि 64 वर्षीय मंजु देवी कि मौत कोरोना से हो गयी है । वहीं  एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 21 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजो को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है जिसमे पटना के सबसे ज्यादा 12 लोगो बेगुसराय, मधुबनी, सारण, भोजपुर, वैशाली, नालंदा समेत अन्य जिलों के मरीज शामिल हैं ।इसके अलावा एम्स में 4 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।  वहीं सोमवार शाम तक आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कुल 212 मरीजों का इलाज चल रहा था।

Advertisements
Ad 1

Related posts

LPG Gas आपूर्ति एवं वितरण के संबंध में समीक्षा बैठक

एसएसबी और नेपाल एपीएफ के द्वारा सीमा पर ज्वाइंट पेट्रोलिंग

यातायात एसपी ने ‘संचालन’ का किया औचक निरीक्षण

error: