बिहार

चोरी की 15 मोटरसाइकिल बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार!

रामपुर, अवनीत कुमार शर्मा : थाना कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने चोरी की गई 15 मोटरसाइकिलों को बरामद करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने अन्य राज्यों से भी मोटरसाइकिल चोरी करने की बात बताई है।पुलिस के मुताबिक थाना कोतवाली प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम को वाहन चोरी के संबंध में लगातार मिल रही सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई के लिए लगाया गया था। कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से जांच और सुराग जुटाते हुए तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी की 15 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों द्वारा अन्य राज्यों से भी मोटरसाइकिल चोरी किए जाने की बात सामने आई है। बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस द्वारा उनके स्वामित्व और चोरी से जुड़े मामलों की जांच की जा रही है।प्रेस कॉन्फ्रेंस में अधिकारियों ने दी जानकारी पूरे मामले का खुलासा करते हुए आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिसोदिया अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह तथा क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक कुमार सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि वाहन चोरी के मामलों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।हाइलाइट 15 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद,तीन अभियुक्त गिरफ्तार कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई अन्य राज्यों से वाहन चोरी करने की बात सामने आई

Related posts

CEIR पोर्टल की मदद से रामपुर पुलिस ने बरामद किए 105 गुम मोबाइल

पटना में पहली बार शराब तस्करों के खिलाफ पूरी महिला टीम ने संभाला मोर्चा, 109.5 लीटर शराब बरामद!

गणेश विसर्जन के दौरान कोसी नदी में डूबा युवक की तलाश जारी

error: