बिहार

15 दिवसीय समर कैंप का हुआ समापन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

पटनासिटी, रॉबीन राज। चौकशिकारपुर स्थित “आंगिकम” संस्था द्वारा आयोजित 15 दिवसीय समर कैंप का रविवार को समापन समारोह के साथ संपन्न हो गया। 29 मई से 14 जून तक चले इस कैंप में बच्चों को बिहार की पारंपरिक लोक नृत्य विधाओं एवं शास्त्रीय नृत्य का प्रशिक्षण दिया गया। समापन समारोह के दौरान प्रतिभागी बच्चों ने झुमर, कजरी, झिझिया तथा शास्त्रीय नृत्य कत्थक की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। प्रशिक्षण का संचालन कोरियोग्राफर सागर कुमार एवं संस्था की सचिव रजनी कुमारी गुप्ता के नेतृत्व में किया गया।

संस्था के अध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि “आंगिकम” की स्थापना वर्ष 2021 में हुई थी। संस्था समय-समय पर इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करती है, जिससे नई पीढ़ी को अपनी कला, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ उनमें सांस्कृतिक जागरूकता विकसित की जा सके। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नृत्य गुरु अमर मोहिनी उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए नृत्य की विभिन्न बारीकियों की जानकारी दी तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम में अभिभावकों, कला प्रेमियों एवं स्थानीय लोगों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। समर कैंप के सफल आयोजन पर संस्था के सदस्यों ने सभी सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में खुशबू कुमारी, गोविंद कुमार, प्राची कुमारी एवं मिली कुमारी का विशेष योगदान रहा। समापन अवसर पर अभिभावकों एवं कला प्रेमियों की भी अच्छी उपस्थिति रही।

Related posts

घर में घुसकर 15 वर्षीय छात्रा का अपहरण, हथियार के बल पर ले जाने का आरोप; सात नामजद

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सांसद पूर्णिया द्वारा समाहरणालय में टीबी ग्रसित मरीजों को उपलब्ध कराई गई पोषण सामग्री

2 साल में ही उखड़ गई करोड़ों की सड़क, कीचड़ में तब्दील मार्ग से राहगीर बेहाल

error: