बिहार

पटना साहिब स्टेशन से 105 तीर्थयात्री अमरनाथ के लिए रवाना

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): सावन पर्व पर महादेव ग्रुप द्वारा पटना साहिब से लगातार 10 वर्षों से अमरनाथ का यात्रा पटना साहिब स्टेशन से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना होते है।महादेव ग्रुप कमेटी के अध्यक्ष मनोज कुमार, सचिव राजेश और कोषाध्यक्ष चंदन कुमार बंटी ने प्रेरित करते हुए कहा कि यह 2013 से 5 लोगों से शुरुआत किया गया था। आज 2023 में 105 लोगों का जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए निकला है। मौके पर पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद, विधायक नंदकिशोर यादव द्वारा सभी तीर्थ यात्रियों को तिलक लगाकर, लड्डू खिलाकर और माला पहनाकर अंग वस्त्र पुष्प देकर रवाना किया।

इस मौके पर सांसद और विधायक ने कहा कि पटना सिटी तीर्थों का नगरी है यहां से लाखों लोग तीर्थ के लिए बाबा अमरनाथ, वैष्णो देवी दर्शनके लिए जाते हैं। वहीं समाज सेवी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर-हर महादेव के नारों के साथ तीर्थ यात्रियों को रवाना किए सभी को शुभ यात्रा मंगल कामना की

Advertisements
Ad 1

इस कार्यक्रम में कार्यक्रम की अध्यक्षता कमल नयन ताती, मंच संचालन संजीव पटवा ने किया। मौके पर विनय कुमार बिट्टू, अजय प्रकाश, विनय केसरी, जितेंद्र मेहता, गंगाधर गिरी, पूर्व पार्षद विकास मेहता, पवन मेहता, सुरेश सिंह पटेल, नवल किशोर सिन्हा, बबलू सिंह, राजकुमार गुप्ता उर्फ राजा, संतोष कुमार गुप्ता समेत दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

मुहर्रम-2026 : ताजिया जुलूस को लेकर पटना में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, कई मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर रोक

शेखपुरा मॉडल स्कूल में 1 जुलाई से शुरू होगा केंद्रीय विद्यालय, डीएम शेखर आनंद का औचक निरीक्षण

सीएम सम्राट चौधरी ने दिग्विजय सिंह को 16वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

error: