बिहार

10 वर्षीय बालक रहस्यमय ढंग से लापता, मां ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी

फुलवारीशरीफ, अजित। फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय गंज मोहल्ले से एक 10 वर्षीय बालक के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है. काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला तो उसकी मां ने फुलवारी शरीफ थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय गंज निवासी हिंदू देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वह अस्पताल में दाई का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं. 11 जून की सुबह करीब तीन बजे वह काम पर चली गई थीं. उस समय उनके सभी बच्चे घर पर मौजूद थे।

महिला के अनुसार जब वह वापस घर लौटी तो उसके अन्य बच्चों ने बताया कि छोटा बेटा सूरज कुमार घर में नहीं है. बच्चों ने बताया कि मां के काम पर जाने के करीब एक घंटे बाद सुबह लगभग नौ बजे सूरज घर से निकल गया था और उसके बाद वापस नहीं लौटा। लापता बालक की पहचान सूरज कुमार के रूप में हुई है. उसकी उम्र करीब 10 वर्ष बताई गई है. उसका रंग गोरा है. गुम होने के समय उसने गुलाबी रंग की टी-शर्ट, काला जींस पैंट तथा हवाई चप्पल पहन रखी थी। परिजनों ने अपने स्तर से रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद फुलवारी शरीफ थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी है. थाना पुलिस आसपास के इलाकों में खोजबीन करने के साथ-साथ अन्य थानों को भी सूचना भेज रही है. परिजनों ने आम लोगों से भी बच्चे के संबंध में कोई जानकारी मिलने पर पुलिस अथवा परिवार को सूचना देने की अपील की है।

Related posts

विपणन सत्र 2027-28 के लिए कैबिनेट ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दी

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 26 गिरफ्तार!

सांसद रविशंकर प्रसाद ने स्वच्छता अभियान में लिया भाग, स्वच्छ और विकसित भारत के संकल्प को दोहराया

error: